moscow-court-rejects-petition-against-navalny39s-prison-sentence
moscow-court-rejects-petition-against-navalny39s-prison-sentence

मॉस्को के कोर्ट ने नावलनी की जेल की सजा के खिलाफ अर्जी को नामंजूर किया

मॉस्को, 20 फरवरी (हि.स.)। मॉस्को के एक कोर्ट ने शनिवार को विपक्ष के नेता एलेक्स नावलनी की जेल की सजा के खिलाफ दाखिल की गई अर्जी को नामंजूर कर दिया। दरअसल राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आलोचक और विपक्ष के नेता नावलनी को 17 जनवरी को जर्मनी से आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। नावलनी ने आरोप लगाया था कि उन्हें जहर देने के पीछे पुतिन का हाथ है लेकिन प्रशासन की ओर से इन आरोपों का खंडन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में नावलनी को जर्मनी से आने के बाद परिवीक्षा प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में दो साल आठ महीने की सजा सुनाई गई थी। नावलनी ने मास्को के कोर्ट में अपनी सजा को खत्म करने और रिहाई के लिए अर्जी दाखिल की थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in