lockdown-for-3-days-in-new-zealand-again
lockdown-for-3-days-in-new-zealand-again

न्यूजीलैंड में फिर से किया 3 दिनों के लिए लॉकडाउन

वेलिंगटन, 15 फरवरी (हि.स.)। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में सोमवार से तीन दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि यहां कोरोना के तीन नए मामले पाए गए, जो ब्रिटेन में पाए गए नए वेरिएंट से संबद्ध है। यह पहले के वेरिएंट से अधिक तेजी से फैलता है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने मंत्रिमंडल के प्रमुख नेताओं के साथ की गई बैठक के बाद लॉकडाउन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतते हुए यह कदम उठाया गया है। यह 6 महीनों में किया गया पहला लॉकडाउन है। न्यूजीलैंड में कम्यूनिटी स्प्रेड पूरी तरह से खत्म हो गया था। न्यूजीलैंड में लोग पहले की तरह काम पर लौट गए थे और साथ ही वहां पर स्पोर्ट्स इवेंट्स के साथ-साथ कॉन्सर्ट्स की शुरुआत हो गई थी। लोग लापरवाह बनकर मास्क भी नहीं लगा रहे थे। आर्डन को भी रविवार को ‘बिग गे आउट’ नामक एक समारोह में शामिल होना था लेकिन उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द करके वापस वेलिंगटन आने का निर्णय लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड को सभी लोगों ने मजबूत और बहादुर बने रहने की बात कही। वर्तमान में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये तीनों लोग ऑकलैंड में रहते हैं। इनमें माता-पिता और उनकी एक बेटी शामिल है। इनमें महिला एक केटरिंग कंपनी में काम करती है, जो एयरलाइन के लिए लॉन्ड्री करती है। अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि उस महिला के संपर्क में कितने लोग आए हैं। ऑकलैंड के अलावा न्यूजीलैंड के अन्य क्षेत्रों में भी तीन दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। सार्वजनिक वाहनों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को 100 की संख्या तक सीमित कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड में बाहर से आने वाले यात्रियों में कोरोना के मामले पाए जा रहे हैं। सभी सावधानियां बरतने के बावजूद सीमा पार से आने वाले लोगों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in