jimmy-lai-and-nine-others-sentenced-to-prison-for-violating-the-national-security-act
jimmy-lai-and-nine-others-sentenced-to-prison-for-violating-the-national-security-act

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने पर जिम्मी लाई और नौ अन्य को जेल की सजा.

हांगकांग, 28 मई (हि.स.)। हांगकांग के मीडिया टाइकून जिम्मी लाई को 1 अक्टूबर, 2019 को लोकतंत्र समर्थक रैलियां करने और इस दौरान एक अनधिकृत सभा में उनकी भूमिका को लेकर शुक्रवार को 14 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। लाई और 9 अन्य कार्यकर्ताओं को अनधिकृत सभा आयोजित करने के लिए जिला न्यायालय में दोषी पाया गया है। लाई की बार-बार गिरफ्तारी होने की पश्चिमी सरकारों और अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूहों ने आलोचना की है। लाई के साथ साथ फिगो चान, ली चीयुक यान, लीअंग क्वोक हंग, अलबर्ट हो को अनधिकृत सभा आयोजित करने और लोगों को इसमें भाग लेने के लिए उकसाने के आरोप में 36 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। यीअंग सम और सिड हो को अनधिकृत सभा आयोजित करने के लिए दोषी ठहराया गया है। इन्हें 14 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। सिन चुंग काई को भी अनधिकृत रूप से सभा का आयोजन करने के आरोप में 14 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। जज अमांडा वुडकॉक ने शुक्रवार को लाई की सजा का ऐलान किया। अब लाई को कुल 20 महीने जेल में बिताने होंगे। उल्लेखनीय है कि इससे दो हफ्ते पहले प्रशासन ने लाई की संपत्ति जब्त कर ली थी। इसमें उनके बैंक अकाउंट और मीडिया पब्लिशर नेक्सट डिजिटल में 71.26 प्रतिशत हिस्सेदारी भी शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in