iran-sends-224-pakistanis-to-their-country-if-there-is-no-valid-paper
iran-sends-224-pakistanis-to-their-country-if-there-is-no-valid-paper

वैध कागज नहीं होने पर ईरान ने 224 पाकिस्तानियों को उनके देश भेजा

तेहरान, 27 अप्रैल (हि.स.)। पाकिस्तान के 224 नागरिकों को ईरान ने वैध यात्रा के कागज नहीं होने पर उनको वापिस पाकिस्तान भेज दिया है। ईरान ने इन पाकिस्तानी नागरिकों को देश के अलग अलग भागों से पकड़ा था। ईरान ने इन सभी नागरिकों को पाकिस्तान के चगाई जिले से लगने वाली ताफ्तान सीमा के राहदारी गेट पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को सौंपा। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान समाचार पत्र डॉन के अनुसार ये लोग तुर्की और यूरोपीय यूनियन के देशों में नौकरी के लिए सीमा पार कर ईरान पहुंच गए थे। जहां से यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे। पाकिस्तान वापस भेजे गए लोगों में 194 पंजाब से, 15 खैबर पख्तूनख्वा से, आठ गुलाम कश्मीर से, पांच बलूचिस्तान से और दो सिंध से हैं। इससे पहले ईरान ने 203 अन्य लोगों को पकड़कर पाकिस्तान भेजा था। उन्हें भी राहदारी गेट के जरिये पाकिस्तान भेजा गया था। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in