indonesia-303-doctors-died-due-to-corona
indonesia-303-doctors-died-due-to-corona

इंडोनेशिया : कोरोना के कारण 303 डॉक्टरों की मौत

जकार्ता, 04 फरवरी (हि.स.)। इंडोनेशिया में कोरोना के कारण 303 डॉक्टरों की मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई है। इंडोनेशिया मेडिकल एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि 303 डॉक्टरों में से 169 जनरल प्रैक्टिश्नर्स, 129 स्प्शेलिस्टिस और 5 रेजीडेंट डॉक्टर्स हैं। इसके अलावा 81-85 साल के डॉक्टर्स की मौत भी कोरोना के कारण हो गई है। साथ ही कम आयु वर्ग (28 से 30 वर्ष) की आयु के डॉक्टर्स की भी मौत हुई है। इसके अलावा ईस्ट जावा प्रांत में 60 जकार्ता में 44, सेंट्रल जावा में 44, वेस्ट जावा में 34 और नॉर्थ सुमात्रा में 27 डॉक्टरों की मौत हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in