indian-coast-guard-seized-drugs-and-weapons-from-sri-lankan-boats
indian-coast-guard-seized-drugs-and-weapons-from-sri-lankan-boats

भारतीय तटरक्षक बल ने श्रीलंका की नौकाओं से ड्रग्स और हथियार जब्त किए

कोलंबो, 19 मार्च (हि.स.)। भारतीय तटरक्षक बल ने गुरुवार को श्रीलंका की तीन नौकाओं से ड्रग्स और हथियार जब्त किए हैं। प्राथमिक सूचना के अनुसार इन नौकाओं से हेरोइन, एके 47 राइफल और गोला बारूद जब्त किए गए हैं। नौसेना के अनुसार नौसेना का एक डोर्नियर विमान सात श्रीलंकाई नौकाओं पर नज़र रखता था, जो पिछले आठ दिनों से अरब सागर में घूम रही थीं। दक्षिणी नौसेना कमांड और भारतीय नेवी ने तटरक्षक बल के सहयोग से इन नौकाओं को रोकने के लिए एक त्वरित अभियान चलाया। इन नौकाओं को मिनिकॉय द्वीप के दक्षिण पश्चिम में लगभग 90 समुद्री मील की दूरी पर रोक दिया गया। यह अभियान लक्षद्वीप प्रशासन के साथ मिलकर चलाया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भारतीय तटरक्षक बल ने 7 मार्च को श्रीलंका की तीन नौकाओं को रोका था और 12 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके अलावा विजहिंजम ड्रग को भी जब्त किया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in