indian-american-doctors-did-electronic-voting-to-elect-aapi-president
indian-american-doctors-did-electronic-voting-to-elect-aapi-president

एएपीआई के अध्यक्ष को चुनने के लिए भारतीय अमेरिकी डॉक्टरों ने की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग

वॉशिंगटन, 15 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय मूल के अमेरिकी एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजन (एएपीआई) के सदस्यों ने अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग की। डॉ अंजना समाद्दर को इस संस्था के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। डॉ सतीश कथूला को सचिव के पद पर चुना गया है जबकि डॉ कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इस संस्था की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ सीमा अरोड़ा ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है और नतीजों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। संस्था के कानूनों के अनुसार उपाध्यक्ष अगले साल अध्यक्ष बन जाता है। ऐसा एएपीआई के इतिहास में पहली बार हुआ है जब इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया से वोटिंग की गई है। डॉ सपना अग्रवाल, डॉ लोकेश इदारा और डॉ श्रीनगेश पालूवोई को दो साल के लिए बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में स्थान दिया गया है। वर्तमान में इस संस्था की अध्यक्ष डॉ अनुपमा गोटीमुकुला ने बताया कि संस्था भाग्यशाली है। इस साल अधिक महिला प्रतिनिधि हैं। इस संस्था के अध्यक्षों को और मिशन को पाने के लिए साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित हैं। यह संस्था मरीजों और अपने समुदाय के लोगों के हित के लिए काम करती है। अमेरिका के हर सात में से एक मरीज की सेवा करती है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/रामानुज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in