india-is-lucky-to-have-a-serum-like-vaccine-manufacturer-david-malpas
india-is-lucky-to-have-a-serum-like-vaccine-manufacturer-david-malpas

भारत भाग्यशाली है उसके पास सीरम जैसा वैक्सीन निर्माता है : डेविड मालपास

वॉशिंगटन, 06 अप्रैल (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने यह कहते हुए भारत को भाग्यशाली कहा है क्योकि उनके पास सीरम इंस्टीट्यूट जैसा वैक्सीन निर्माता है। मालपास ने कहा कि घरेलू स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी लाने के प्रयासों से वे प्रोत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कई बार उनका संपर्क सीरम इंस्टीट्यूट के साथ हुआ है और भारत वैश्विक स्तर पर वैक्सीन का निर्माण करने वाला एक बड़ा निर्माता है। वैक्सीन के जरिए अन्य देशों को सहायता देने के लिए पारदर्शिता को बढ़ावा दिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका या यूरोप या दक्षिण अफ्रीका या भारत में स्थानीय मांगों की आपूर्ति के लिए स्थानीय उत्पादन की जरूरत क्या है। भारत के घरेलू स्तर पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने से वे प्रोत्साहित हैं और इसपर भारत के साथ मिलकर काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जो वैक्सीनेशन अभियान चला रहे हैं उसके स्तर को बढ़ाने के लिए कई लोगों की आवश्यकता पड़ेगी। मालपास ने कहा कि विकासशील देशों को जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए क्योकि वैक्सानेशन की प्रक्रिया में बहुत समय लगता है। उल्लेखनीय है कि भारत ने वैक्सीन मैत्री अभियान के तहत कई देशों को वैक्सान उपलब्ध कराई है। इन देशों में बांग्लादेश, मालदीव, भूटान, श्रीलंका और अन्य कई प्रमुख देश शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in