haldol-a-female-rights-activist-released-in-saudi-arabia-1001-days-later
haldol-a-female-rights-activist-released-in-saudi-arabia-1001-days-later

सउदी-अरब में महिला अधिकार कार्यकर्ता हथलौल 1001 दिन बाद रिहा

रियाद, 11 फरवरी (हि.स.)। सउदी अरब में महिला अधिकार कार्यकर्ता लुजैन अल हथलौल को रिहा कर दिया गया है। हथलौल ने सऊदी अरब में महिलाओं को कार चलाने का अधिकार देने की मांग उठाई थी। इसके लिए उनके साथ कई अन्य महिला कार्यकर्ताओं को साल 2018 में गिरफ्तार कर लिया गया था। ब्रॉड काउंटर टेरोरिज्म लॉ के तहत उन्हें 6 साल की सजा सुनाई गई थी लेकिन अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। उनकी बहन लीना अल हथलौल ने ट्विटर के माध्यम से अपनी खुशी को साझा किया है। उन्होंने लिखा, "लुजैन घर पर हैं। 1001 दिन जेल में बिताने के बाद वे घर पर आ गई हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ हथलौल की तस्वीर भी साझा की है। संयुक्त राष्ट्र ने हथलौल की रिहाई के कदम का स्वागत किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बयान जारी कर कहा है कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि जो उनकी जैसी स्थिति में हैं और उन्हें इसी तरह के कारणों से जेल में डाला गया है, उन्हें भी जल्द से जल्द रिहा किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in