greta-navalny-world-health-organization-along-with-donald-trump-in-peace-nobel-race
greta-navalny-world-health-organization-along-with-donald-trump-in-peace-nobel-race

शांति नोबेल की दौड़ में ग्रेटा, नवेलनी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ डोनाल्ड ट्रंप भी

नई दिल्ली, 02 फरवरी (हि.स.)। वर्ष 2021 के शांति नोबेल पुरस्कार की दौड़ में ग्रेटा थनबर्ग, नवेलनी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग की कवायद भी चल रही है। ट्रंप के अलावा नोबेल पुरस्कार की दौड़ में पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और लगातार सुर्खियों में बने रूस के असंतुष्ट नेता एलेक्सी नवेलनी को भी नामित किया गया है। लेकिन इनके अलावा और भी कई नाम नोबेल प्राइज़ की दौड़ में हैं। एक समाचार एजेंसी ने नॉर्वे के कानून निर्माताओं के साथ बातचीत पर आधारित जो सर्वे प्रकाशित किया है, उसके मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन और उसके कोविड19 के टीकाकरण कार्यक्रम को भी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह अहम बात है क्योंकि नॉर्वे के विधि निर्माताओं का रिकॉर्ड रहा है कि वो जिन्हें चुनते रहे हैं, अक्सर वो नोबेल विजेता बनते रहे। नोबेल कमेटी का क्या कहना है नोबेल विजेता का चयन नॉर्वे की नोबेल कमेटी करती है, जिसमें पांच सदस्य नॉर्वे की संसद द्वारा नियुक्त होते हैं। जहां तक नोबेल प्राइज़ के लिए नॉमिनेशन की बात है, तो इस मामले में यह कमेटी कोई टिप्पणी नहीं करती. पिछले करीब 50 सालों से पस्ताव भेजने वालों और जिनके प्रस्ताव विजेता साबित न हों, उनके नाम गोपनीय रखने की परंपरा निभाई जा रही है। नोबेल पुरस्कार के लिए कई तरह से प्रस्ताव नामांकन के तौर पर कमेटी को मिलते हैं. दुनिया भर के देशों की संसदों से नामांकन भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा पूर्व नोबेल विजेता भी पुरस्कार के लिए किसी कैंडिडेट का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं। ताज़ा खबर यह है कि 2021 के नोबेल के लिए रविवार को नॉमिनेशन की प्रक्रिया बंद हो गई। अब फैसला कमेटी के हाथ में होगा। इनके अलावा, अन्य प्रमुख नामांकनों में बेलारूस की एक्टिविस्ट स्वितलाना सिखानॉस्काया, मारिया कोलेसनिकोवा और वेरोनिका सेपकालो के नाम भेजे गए हैं. इन तीनों ने ईमानदारी से चुनाव कराए जाने के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किए। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in