
भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' के लिए चुने गए 4 भारतीय अंतरिक्षयात्रियों की रूस में चल रही ट्रेनिंग पूरी हो गई है। ट्रेनिंग 11 फरवरी 2020 को शुरू हुई थी जो कोविड-19 महामारी के चलते कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी। 2022 में भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले गगनयान मिशन का लॉन्च प्रस्तावित है।