वेनेजुएला के विपक्षी नेता गुआडो को शरण देने से फ्रांस इनकार
वेनेजुएला के विपक्षी नेता गुआडो को शरण देने से फ्रांस इनकार

वेनेजुएला के विपक्षी नेता गुआडो को शरण देने से फ्रांस इनकार

पेरिस, 05 जून (हि.स.)। फ्रांस ने शुक्रवार को इस आरोप से इनकार किया कि वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआडो को काराकस में अपने दूतावास में शरण दी गई है। वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने दावा किया कि वह एक दूतावास में छिपे हुए हैं। फ्रांस के मंत्रालय के प्रवक्ता एग्नेस वॉन डेर मुहेल ने कहा, "जुआन गुआडो कराकास में फ्रांसीसी दूतावास पर नहीं हैं। हमने कई बार वेनेजुएला के अधिकारियों से इसकी पुष्टि की है।" बड़े पैमाने पर धांधली के कारण देश की विपक्षी नियंत्रित संसद द्वारा 2018 में फिर से चुनाव जीतने के बावजूद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को जबर्दस्ती पद पर कब्जा करने वाला घोषित कर दिया गया। इसके बाद फ्रांस उन 50 से अधिक देशों में से एक है, जिन्होंने गुआडो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता प्रदान की है। वेनेजुएला के विदेश मंत्री जॉर्ज अर्रेजा ने गुरुवार को दावा किया था कि मादुरो ने संकेत दिया कि उनका प्रतिद्वंद्वी एक राजनयिक स्थान पर "छिपा" है। अर्रेजा ने एक रेडियो साक्षात्कार के दौरान कहा कि इस मामले में बलपूर्वक गिरफ्तारी इसलिए संभव नहीं है कि स्पेन या फ्रांस या किसी भी देश के दूतावास के परिसर में सुरक्षा बल प्रवेश नहीं कर सकते हैं। उन्होंने एक पत्रकार द्वारा दूतावास में गाइडो की कथित मौजूदगी और एक अन्य प्रमुख विपक्षी नेता लियोपोल्डो लोपेज के स्पेनिश राजदूत के निवास पर एक साल से अधिक समय तक बने रहने के बारे में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की। अर्रेजा ने कहा, "हम आशा करते हैं कि ये सरकारें अपना मन बदल लेंगी ... और वेनेजुएला के न्याय से बचने की इच्छा रखने वालों को सुपुर्द कर देंगी।" स्थिति को गंभीर रूप से अनियंत्रित बताते हुए उन्होंने कहा, " जो हुआ है यह स्पेन की कूटनीति के लिए शर्म की बात है, फ्रांस की कूटनीति के लिए यह शर्म की बात है। इसका असर बहुत जल्द ही आएगा।" सोमवार को एक बयान में मादुरो ने संकेत दिया कि गुआडो "एक दूतावास में छिपा हुआ" है जिसका विपक्षी नेता ने तुरंत खंडन कर दिया। गुआडो ने ट्विटर पर लिखा, "वे आपसे झूठ बोलते हैं। मैं अपने लोगों के साथ हूं।" मादुरो और उनके प्रशासन ने पहले गुआडो को "न्याय से भगोड़ा" करार दिया, हालांकि उनके खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश सिंह-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in