former-saudi-arabian-oil-minister-ahmed-zaki-yamani-dies
former-saudi-arabian-oil-minister-ahmed-zaki-yamani-dies

सउदी अरब के पूर्व तेल मंत्री अहमद जकी यामनी का निधन

रियाद, 23 फरवरी (हि.स.)। सउदी अरब के पूर्व तेल मंत्री एहमद जकी यामनी का निधन हो गया है। वह सउदी अरब में सबसे अधिक समय तक तेल मंत्री रहे। वह 90 साल के थे। स्थानीय मीडिया ने उनकी मृत्यु का पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया गया है कि उन्हें मक्का में दफनाया जाएगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनका मौत किन कारणों से हुई है। वह अपने पश्चिमी पहनावे के लिए जाने जाते थे। यमनी ने सऊदी अरब को पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन में एक अहम मुकाम पर पहुंचाने में मदद की। यमनी साल 1962 में तेल मंत्री बने और साल 1986 तक उन्होंने इस पद पर काम किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in