flood-devastation-in-nepal-03-indians-among-20-missing
flood-devastation-in-nepal-03-indians-among-20-missing

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 20 लापता लोगों में 03 भारतीय भी शामिल

काठमांडू, 17 जून (हि.स.)। नेपाल के सिंधूपाल जिले में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 20 लोग लापता हो गए हैं। इनमें 3 भारतीय और 3 चीनी नागरिक भी शामिल हैं। सिंधूपालचौक के जिला प्रशासन अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि मंगलवार शाम से तीन भारतीय और तीन चीनी नागरिक भी लापता हो गए हैं। मेलामची नदी गलियारे के पास रह रहे लगभग 200 परिवारों को विस्थापित किया गया है। मंगलवार से यह लोग स्थानीय स्कूल में शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन अधिकारी अरुण पोखरेल ने बताया कि कुल 20 लोग लापता हुए हैं जिनमें 6 विदेशी नागरिक भी हैं। इन विदेशियों में तीन भारतीय और तीन चीनी नागरिक हैं जो यहां पर एक विकासशाल परियोजना पर काम करने आए थे। स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी की गई सूची में 14 स्थानीय लोग भी हैं। लापता भारतीयों की पहचान कमललोचन महतो, बिजय बासुमंत्री, जिनदाओ बासुमंत्री के रूप में हुई है जबकि चीनी नागरिकों में सुन यू चुवन, यब चिझू, गोध त्यान चू शामिल हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in