emergency-landing-of-indian-ambulance-at-islamabad-airport
emergency-landing-of-indian-ambulance-at-islamabad-airport

इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर भारतीय एंबुलेंस की आपात लैंडिंग

इस्लामाबाद, 15 फरवरी (हि.स.)। इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर रविवार रात भारतीय एंबुलेंस की आपात लैंडिग कराई गई। फ्लाइट में फ्यूल खत्म होने के कारण लैंडिंग कराई गई। पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी के अनुसार इस फ्लाइट ने कोलकाता से टेकऑफ किया था और यह तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे की ओर जा रही थी। फ्यूल खत्म होने के कारण इसकी आपात लैंडिंग की गई। यह एंबुलेंस राजधानी इस्लामाबाद में दो घंटे रुकी रही। इस फ्लाइट में एक ब्रिटिश मरीज, डॉक्टर और दो नर्स सवार थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in