earthquake-tremors-felt-in-indonesia-magnitude-64
earthquake-tremors-felt-in-indonesia-magnitude-64

इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 6.4

जकार्ता, 11 फरवरी (हि.स.)। इंडोनेशिया में बुधवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। मीट्रियोलॉजी और जियोफिजिक्स एजेंसी के अधिकारी अलफाथ अबुबाकर ने बताया कि भूकंप के बाद किसी प्रकार की सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप का केन्द्र दक्षिण पश्चिम एंगागो द्वीप में स्थित था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को ही ऑस्ट्रेलिया फिजी और न्यूजालैंड के उत्तरी भाग में 7.7 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in