earthquake-for-the-second-time-in-24-hours-in-japan-earth-shook-in-fukushima
earthquake-for-the-second-time-in-24-hours-in-japan-earth-shook-in-fukushima

जापान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप, फुकुशिमा में धरती कांपी

फुकुशिमा, 15 फरवरी (हि.स.)। जापान के फुकुशिमा प्रांत में रविवार को लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीटियरोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक शाम करीब सवा 4 बजे आये भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही।इसका केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। फुकुशिमा में शनिवार रात भी 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 140 लोग घायल हुए थे। इसके झटके टोक्यो तक महसूस किए गए थे। चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी कात्सुनोबु कातो ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप के कारण देश के 9.50 लाख घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भूकंप के बाद, जापानी सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक टास्क फोर्स बनाई है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अफसरों से कहा है कि वे नुकसान का जल्द सर्वे करें। 2011 में भूकंप के बाद सुनामी से हुई थीं 16 हजार मौतें जापान में इसी जगह 10 साल पहले मार्च 2011 में 9 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के कारण जबर्दस्त सूनामी आई थी। तब उठी सूनामी की लहरों ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया था। इसे पर्यावरण को नुकसान के लिहाज से बड़ी घटना माना गया था। तब समुद्र में उठी 10 मीटर ऊंची लहरों ने कई शहरों में तबाही मचाई थी। इसमें करीब 16 हजार लोगों की मौत हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in