democracy-in-beijing-equal-values-of-all-mankind-international-forum-inaugurated
democracy-in-beijing-equal-values-of-all-mankind-international-forum-inaugurated

पेइचिंग में लोकतंत्र : सभी मानव जाति का समान मूल्य अंतर्राष्ट्रीय मंच उद्घाटित

बीजिंग, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकतंत्र : सभी मानव जाति का सामान मूल्य अंतर्राष्ट्रीय मंच 4 दिसंबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। इस मौके पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और प्रचार विभाग के मंत्री हुआंग खुनमिंग ने भाग लेकर मुख्य भाषण दिया। हुआंग खुनमिंग ने कहा कि लोकतंत्र सभी मानव जाति का समान मूल्य है और मानव सभ्यता के विकास और प्रगति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। इन सौ वर्षों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने चीनी लोगों का नेतृत्व करके लोकतंत्र को आगे बढ़ाया, लोकतंत्र का विकास किया और लोकतंत्र को साकार किया है। चीन में लोकतंत्र का मार्ग व्यापक हो गया है। यह चीनी लोकतंत्र का सार और मूल है कि लोग देश के स्वामी हैं। चीनी लोकतंत्र पूरी तरह से लोगों की इच्छा का प्रतीक है, लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा करता है, और लोगों की रचनात्मकता को उत्तेजित करता है। हुआंग खुनमिंग ने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए कोई सार्वभौमिक मॉडल नहीं है। सभी देशों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, मतभेदों को दूर करना चाहिए, आदान-प्रदान करना चाहिए, एक-दूसरे से सीखना चाहिए, एकता और सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए और लोगों की भलाई को बढ़ाना चाहिए। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी जनता पूरी मानव जाति के समान मूल्यों को बढ़ावा देने, मानव जाति के साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने और विकास में अधिक योगदान देने के लिए दुनिया के लोगों के साथ काम करने के इच्छुक हैं। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) --आईएएनएस आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in