david-diop-wins-international-booker-prize
david-diop-wins-international-booker-prize

डेविड डिओप को मिला अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज

लंदन, 03 जून (हि.स.)। फ्रांस के लेखक डेविड डिओप को उनकी किताब 'एट नाइट ऑल ब्लड इज ब्लैक’ के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज दिया गया है। इसका अंग्रेजी में अनुवाद अन्ना मोस्कोवाकिस ने किया है। यह पुस्तक पश्किन प्रेस ने प्रकाशित की है। डिओप का जन्म 1966 में हुआ था और वह वर्तमान में फ्रांस में रहते हैं। वह यूनिवर्सिटी ऑफ पाओ में प्रोफेसर हैं।इस अवॉर्ड से मिलने वाली धनराशि को अनुवादक और लेखक दोनों के बीच बांटा जाएगा। दिओप पहले फ्रांसीसी लेखक हैं, जिन्होंने यह पुरस्कार जीता है। दरअसल हर साल यह पुरस्कार इस किताब को दिया जाता है, जिसका अंग्रेजी में अनुवाद किया जाता है और ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित किया जाता है। यह किताब संघर्ष के दौरान फ्रांस के लिए लड़ने वाले सेनेगल की कहानी बयां करती है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in