cpc-most-successful-party-in-last-100-years-martin-jacques
cpc-most-successful-party-in-last-100-years-martin-jacques

सीपीसी बीते सौ वर्षो में सबसे सफल पार्टी है : मार्टिन जैक्स

बीजिंग, 5 जून (आईएएनएस)। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शोधकर्ता मार्टिन जैक्स ने हाल ही में मीडिया से कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी विश्व की अन्य पार्टियों से अलग है। सीपीसी का जन्म चीन में मौजूद एक स्थिति है, जिसकी स्पष्ट चीनी विशेषता है। सौ वर्षो के इतिहास में इस पार्टी ने सुधार की बड़ी शक्ति खोजी और इसे चीनी समाज व चीनी संस्कृति से गहन रूप से जोड़ दिया। यह कहा जा सकता है कि चीन की दो हजार से अधिक वर्षो की केंद्रीकृत प्रणाली के बाद यानी वर्ष 1949 में चीन लोक गणराज्य की स्थापना के बाद चीन के प्रति सीपीसी का महत्व बहुत बड़ा है। सीपीसी को समझने में पश्चिमी देश विफल रहे। यह अज्ञानता वर्ष 2016 में एक नए स्तर पर पहुंची। उस समय पश्चिमी देशों के विचार में सीपीसी सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की जैसी है। लेकिन वास्तव में उन दोनों के बीच समानताएं बहुत कम हैं। सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी को इतिहास में भयानक विफलता मिली। उधर, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी बेशक बीते सौ वर्षो में सबसे सफल पार्टी बन गई। केवल परंपरागत मार्क्सवाद से सीपीसी को समझना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि वर्ष 1949 से पहले सीपीसी ने मार्क्सवाद को चीन की वास्तविक स्थिति से जोड़ दिया। इसके अलावा सीपीसीके विचार में कंफ्यूशियसवाद शामिल हुआ है। यह कहा जा सकता है कि वह मार्क्सवाद और कंफ्यूशियसवाद का संयुक्त उत्पाद है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीनी संस्कृति की तरह जटिल व विविध है, जो चीनी सभ्यता से बनाई गई एक चीज है। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in