चीन के वुहान शहर में कोरोना के आखिरी 3 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई
चीन के वुहान शहर में कोरोना के आखिरी 3 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई

चीन के वुहान शहर में कोरोना के आखिरी 3 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई

नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। चीन का वुहान शहर, जहां से कोरोना महामारी के फैलने की शुरुआत हुई थी, आखिरी 3 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक शहर में बड़े स्तर पर 10 मिलियन लोगों की टेस्टिंग होने के बाद एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ( नेशनल हेल्थ कमीशन) की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में गुरुवार को बाहर से आए 5 मामले दर्ज हुए हैं इनमें 4 शंघाई और 1 सिचुआन प्रांत में दर्ज हुआ है। गुरुवार को बिना लक्षण वाले (एसिंपटोमैटिक) 3 मामले भी दर्ज किए गए हैं। इसके बाद ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 297 हो गई है और इन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। गुरुवार तक चीन में कुल संक्रमितों की संख्या 83,027 दर्ज की गई है। इनमें 66 वो मरीज भी शामिल हैं जिनका इलाज चल रहा है। 78,327 लोग ठीक हो गई हैं और 4,634 लोगों की मौत हो गई है। जिन आखिरी 3 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है उनके 24 घंटों के भीतर 2 न्यूक्लिक एसिड टेस्ट नेगेटिव आए। उनका टेम्परेचर सामान्य था और उनमें जो महामारी के लक्षण थे वो खत्म हो गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/जितेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in