corona-virus-cases-in-africa-near-862-million-africa-cdc
corona-virus-cases-in-africa-near-862-million-africa-cdc

अफ्रीका में कोरोना वायरस के मामले 86.2 लाख के करीब : अफ्रीका सीडीसी

अदीस अबाबा, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अफ्रीका में शुक्रवार दोपहर तक कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 8,616,912 तक पहुंच गई। ये जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी, अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 222,301 हो गई है। सीडीसी के अनुसार, पूरे महाद्वीप में 8,064,499 संक्रमित अब तक इस महामारी से उबर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथियोपिया और लीबिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में से हैं। अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, कोरोना वायरस मामलों के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं जबकि मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है। --आईएएनएस एसएस/एसकेके

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in