chinese-representative-security-council-reform-needed-to-reflect-fairness-and-justice
chinese-representative-security-council-reform-needed-to-reflect-fairness-and-justice

चीनी प्रतिनिधि : सुरक्षा परिषद में सुधार निष्पक्षता और न्याय को प्रतिबिंबित करने की जरूरत

बीजिंग, 16 नवंबर (आईएएनएस)। 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 नवंबर को नियमित रूप से सुरक्षा परिषद में सुधार पर विचार-विमर्श किया। जिसमें चीन के स्थाई प्रतिनिधि चांग चून ने चीन का रूख और विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बहुपक्षवाद का प्रतीक है, दो विश्व युद्धों के बाद, दुनिया भर के लोग शांतिपूर्ण विकास की आशा करते हैं। परिवर्तनों और वैश्विक महामारी का सामना करने के लिए, और विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए, हमें एक मजबूत संयुक्त राष्ट्र चाहिए। वैश्विक शासन में सुधार, सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में लोकतंत्रीकरण और कानून के शासन को बढ़ावा देने में और ज्यादा प्रयास किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सुधार केवल कुछ देशों के निजी हितों को संतुष्ट नहीं कर सकते। सुधारों को विकसित देशों के अधिक प्रतिनिधित्व को ठीक करना चाहिए, विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व को प्रभावी ढंग से बढ़ाना चाहिए, और अधिक अफ्रीकी, एशियाई, लातिन अमेरिकी, अरब देशों, छोटे द्वीप देशों और छोटे और मध्यम आकार के देशों को सुरक्षा परिषद में प्रवेश करने और भूमिका निभाने का अवसर देना चाहिए। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in