chinese-fighter-aircraft-once-again-entered-taiwan39s-border-air-force-repulsed
chinese-fighter-aircraft-once-again-entered-taiwan39s-border-air-force-repulsed

ताइवान की सीमा में फिर घुसे चीन के लड़ाकू विमान, वायुसेना ने खदेड़ा

ताइपे, 22 फरवरी (हि.स.)। चीन के लड़ाकू विमान एक बार फिर से ताइवान की सीमा में घुसने का दुस्साहस किया है लेकिन सजग ताइवान की वायुसेना ने उसे खदेड़ दिया। इस घटना के बाद ताइवान ने अपना मिसाइल सिस्टम भी सक्रिय कर दिया। युद्धाभ्यास करते हुए चीन के एक दर्जन लड़ाकू विमानों ने ताइवान की सीमा में घुसने का दुस्साहस किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीन लगातार इस तरह के प्रयास कर रहा है। शनिवार को भी इसके 11 लड़ाकू विमान उसके द्वीप के निकट पहुंचे। इनमें से आठ जेट लड़ाकू विमान और दो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम एच-6 बमवर्षक विमान और एक पनडुब्बी रोधी विमान था। इस अभ्यास में चीनी नौसेना भी सक्रिय थी। ताइवान की नौसेना ने चीनी विमानों को क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी देते हुए अपनी मिसाइल सिस्टम को सक्रिय कर दिया। हालांकि चीन ने अपने दो दिनों की गतिविधियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह अक्सर इस तरह की हरकत करता है। वह पहले से ही यह आरोप लगाता रहा है कि यह सब ताइवान और अमेरिका की साठगांठ से चल रहा है। चीन यहां अपना अधिकार जताता रहा है। अमेरिका ने चीन को ऐसा नहीं करने की सलाह भी दी है लेकिन चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीनी विमान ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी कॉर्नर में लगभग रोज उड़ान भरते हैं। हालांकि, इससे पहले इतनी भारी संख्या में विमान 24 जनवरी को दिखाई दिए थे। इस दौरान 12 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के बॉर्डर पर पहुंचे थे। ताइवान ने शुक्रवार को एक नए, अमेरिकी-प्रशिक्षित रक्षा मंत्री की नियुक्ति सहित वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के फेरबदल के बारे में जानकारी दी। उसने यह फैसला चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर सैन्य आधुनिकीकरण और खुफिया प्रयासों में मदद के लिए लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in