china-provides-useful-experience-in-global-desertification-prevention-and-control
china-provides-useful-experience-in-global-desertification-prevention-and-control

चीन वैश्विक मरुस्थलीकरण रोकथाम और नियंत्रण में देता है उपयोगी अनुभव

बीजिंग, 17 जून (आईएएनएस)। 27वां विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा मुकाबला दिवस 17 जून को है। वैश्विक प्रचार का विषय है पारिस्थितिकी को बहाल करना, भूमि की रक्षा करना और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना और एक स्वस्थ भूमि पर एक बेहतर घर का पुनर्निर्माण। पिछले 30 वर्षो में, चीन के वन क्षेत्रफल और वन कवरेज दर में वृद्धि बनी रही। राष्ट्रीय हरित कमेटी के कार्यालय द्वारा हाल ही में जारी 2020 में चीन की भूमि की हरियाली स्थिति पर विज्ञप्ति के अनुसार, 2020 में देशभर में कुल 67 लाख 70 हजार हेक्टेयर का वृक्षा रोपण कार्य पूरा हुआ। घास उगाने से 28 लाख 30 हजार हेक्टेयर के चरागाह में सुधार किया गया। 20 लाख 96 हजार हेक्टेयर की रेतीली भूमि पर नियंत्रण किया गया। किर्गिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जूमार्ट ओटोरबाएव ने कई बार अनुसंधान के लिए चीन का दौरा किया और उन्होंने अपनी आंखों से चीन के मरुस्थलीकरण नियंत्रण और रेतीली भूमि को नखलिस्तान में बदलने का चमत्कार देखा है। पिछले साल उन्होंने चीन के भीतर मंगोलिया के खुबुछी रेगिस्तान का दौरा किया और वहां के गरीबी उन्मूलन अनुभव सीखे। उन्होंने कहा कि खुपुछी रेगिस्तान की नियंत्रण परियोजना 30 साल पहले शुरू हुई थी, और वर्तमान में 6 हजार से अधिक किलोमीटर के रेगिस्तान का नियंत्रण किया गया। पारिस्थितिकी गरीबी उन्मूलन एक उपयोगी अनुभव है, जिसे चीन दुनिया तक फैला सकता है। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in