china-laos-railway39s-first-freight-train-arrives-in-yunnan
china-laos-railway39s-first-freight-train-arrives-in-yunnan

चीन-लाओस रेलवे की पहली मालगाड़ी युन्नान पहुंची

बीजिंग, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। 1035 किलोमीटर की यात्रा के बाद, लाओस के वियनतियाने से रवाना होकर प्राकृतिक रबर सामग्री और अन्य सामान ले जाने वाली चीन-लाओस रेलवे की पहली मालगाड़ी 5 दिसंबर की शाम को युन्नान के खुनमिंग के वांगच्यायिंग सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची। 6 दिसंबर की सुबह साढ़े 10 बजे युन्नान के कृषि सुधार ग्रुप ने स्टॉप प्लेटफार्म पर चीन-लाओस रेलवे की पहली ट्रेन (वियनतियाने-खुनमिंग) की प्राकृतिक रबर सामग्री का हस्तांतरण समारोह आयोजित किया। बताया गया है कि इस बार चीन-लाओस रेलवे की पहली मालगाड़ी पर प्राकृतिक रबर सामग्री की कीमत 1 करोड़ युआन है। वह युन्नान के कृषि सुधार ग्रुप द्वारा लाओस के साथ प्राकृतिक रबर समेत अन्य औद्योगिक सहयोग को जोर से बढ़ाने और व्यापक कृषि विकास को लागू करने के लिए उत्पादों में से एक हैं। बेल्ट एंड रोड पहल और युन्नान को दक्षिण एशिया व दक्षिण-पूर्वी एशिया के उन्मुख केंद्र के रूप में बनाने की योजना के अनुसार युन्नान के कृषि सुधार ग्रुप ने 2006 से लाओस में स्थानीय गांववासियों के साथ रबर उद्योग को विकसित करना शुरू किया और लाओस कृषि और वानिकी मंत्रालय के साथ संयुक्त रूप से 6 करोड़ से अधिक युआन के निवेश वाली रबर उद्योग अनुसंधान संस्थान परियोजना स्थापित की। विशिष्ट उद्योगों के विकास के माध्यम से, आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा दिया गया और स्थानीय गांववासियों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद दी गयी। अब तक, कुल 1.5 अरब युआन से अधिक का निवेश किया गया और विदेशी संपत्ति 1 अरब 46 करोड़ युआन तक जा पहुंची। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in