china-evu-city-development-password-as-small-commodities-capital
china-evu-city-development-password-as-small-commodities-capital

चीन : ईवू शहर के विकास का पासवर्ड लघु वस्तुओं की राजधानी के रूप में

बीजिंग, 20 मई (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के ईवू शहर बाजार का एक नगर है, जो लघु वस्तुओं की राजधानी के नाम से प्रसिद्ध है। अभी-अभी समाप्त 7वीं राष्ट्रव्यापी जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, ईवू शहर में स्थाई आबादी 18 लाख 59 हजार 4 सौ है। इस आंकड़े के अनुसार, ईवू में प्रत्येक 10 लोगों में से कम से कम 3 लोग बॉस हैं, जहां उद्यमिता का घनत्व देश में सबसे अधिक है। साल 2010 में आयोजित छठी राष्ट्रव्यापी जनगणना की तुलना में पिछले 10 सालों में ईवू में जनसंख्या 6 लाख 25 हजार 4 सौ बढ़ी, यह वृद्धि दर 50.68 प्रतिशत थी और सालाना वृद्धि दर 4.18 प्रतिशत रही। इधर के सालों में कई लोग ईवू आकर बसने लगे। पिछले 10 सालों में इस शहर में आर्थिक सामाजिक स्थिर विकास जारी रहा, जिससे आबादी तेज गति से बढ़ गई। बीते 10 सालों में ईवू में जनसंख्या की सालाना वृद्धि दर इसके पूर्व दस साल की 3.06 प्रतिशत वृद्धि दर से 1.12 प्रतिशत बढ़ी। यह देश भर में 10 सालों में जनसंख्या की औसतन वृद्धि दर 0.53 प्रतिशत से कहीं ऊंची है। जनसंख्या की लगातार वृद्धि से शहर के आकर्षण शक्ति और स्पर्धा शक्ति दिखाई दी, जाहिर है कि ईवू के विकास के भविष्य को व्यापक मान्यता हासिल हुई। कई वर्षों में ईवू वैश्विक लघु वस्तुओं की राजधानी बनाने में लगा हुआ है, जिसका सकल उत्पादन मूल्य साल 2010 में 61.4 अरब युआन से बढ़कर वर्ष 2020 में 148.56 अरब युआन तक हो गया। मौजूदा जनगणना के मुताबिक, ईवू में स्थाई निवासियों में 15 से 59 उम्र वालों की संख्या शहर की कुल आबादी में 75.88 प्रतिशत का हिस्सा है, जो देशभर के 12.53 प्रतिशत से ऊंचा है। जाहिर है कि ईवू की आबादी में मुख्यत: युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग हैं। ज्यादा युवा लोग होना इस शहर की मुख्य स्पर्धा शक्ति जाहिर होती है। साल 2010 से 2020 तक, ईवू में पार्को की संख्या 24 से 44 तक बढ़ गई है। पार्को का प्रति व्यक्ति हरित क्षेत्रफल लगभग दोगुना बढ़ गया है। नागरिकों के रहने के वातावरण में बड़ा सुधार हुआ है। ईवू अन्य बड़े शहरों से अलग है। इसमें शहरीकरण और अंतर्राष्ट्रीयकरण दोनों हैं। व्यापार और जीवन का मजबूत माहौल ईवू शहर का आकर्षण है। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in