boko-haram-leader-abu-bakr-shekau-blew-himself-up-during-encounter-in-nigeria
boko-haram-leader-abu-bakr-shekau-blew-himself-up-during-encounter-in-nigeria

नाइजीरिया में मुठभेड़ के दौरान बोको हराम के लीडर अबू बकर शेकाउ ने खुद को उड़ाया

अबूजा, 07 जून (हि.स.)। इस्लामिक स्टेट संगठन के साथ संघर्ष के दौरान नाइजीरिया के आतंकवादी समूह बोको हराम के लीडर अबू बकर शेकाउ ने खुद को उड़ा लिया। उसने यह कदम सुरक्षाबलों के चारों तरफ से घेरे जाने के बाद उठाया। बोको हराम की ओर से आधिकारिक रूप से अपने नेता की मौत पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। साथ ही नाइजीरिया की सेना की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है। विश्लेषकों का कहना है कि अब बोको हराम के लोग इस्लामिक स्टेट में शामिल हो जाएंगे और पूर्वोत्तर नाइजीरिया में अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि बोको हराम एक चरमपंथी समूह है जो नाइजीरिया से सरकार या किसी भी तरह की सत्ता को हटाकर उसे पूरी तरह से इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है। इसका आधिकारिक नाम ‘जमात एहल अस-सुन्ना लिद-दावा वल-जिहाद’ है। इसके मायने हैं पैगंबर की शिक्षा और जेहाद को बढ़ावा देना। मैदुगुरी शहर में इस संगठन का हेडक्वार्टर है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in