ऑस्ट्रेलिया में शांति पूर्ण तरीके से किया गया ब्लैक लाइव मैटर प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया में शांति पूर्ण तरीके से किया गया ब्लैक लाइव मैटर प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया में शांति पूर्ण तरीके से किया गया ब्लैक लाइव मैटर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 06 जून (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी ब्लैक लाइव मैटर प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए और यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। सिडनी में प्रदर्शन के आयोजिकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन को अवैध और रद्द किए जाने के कोर्ट के निर्णय के खिलाफ अपील की थी और कोर्ट ने प्रदर्शन शुरू होने के 12 मिनट पहले इनको हरी झंडी दिखाई मतलब जो लोग इसमें भाग लेंगे उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। डाउनटाउन सिडनी के टाउन हॉल इलाके में इस निर्णय के आने के पहले से ही लगभग 1000 प्रदर्शनकारी पहले से ही एकत्रित थे। कोरोना के प्रतिबंधो के बाद भी एडिलेड में पुलिस की विशेष अनुमति के बाद विक्टोरिया स्कवायर में भीड़ एकत्रित हो गई। कमीश्नर ग्रांट स्टीवंस ने शुक्रवार को रैली करने को मंजूरी दे दी थी जिसके बाद शहर में मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि यह अनोखी और असाधारण घटना है। उन्होंने कहा कि एक भावना है जो यह सुझाव देती है कि लोगों को महत्वपूर्ण मामलों पर प्रदर्शन करने का अधिकार है। ब्रिसबेन में 30000 लोग एकत्रित हुए जिसके बद पुलिस को 2 बड़ी सड़कों को बंद करना पड़ा। यह रैली व्यवस्थित रूप से निकाली गई। पुलिस ने लोगों को मास्क और सैनिटाइजर दिए। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लायड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी और वहां पर इसके विरोध में प्रदर्शन हुए। अब इसके प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के नागरिक स्वदेश में भी पुलिस के नागरिकों के साथ गलत व्यवहार करने का विरोध कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in