वंदे भारत मिशन: अबूधाबी से कोझीकोड के लिए रवाना हुए 186 यात्री
वंदे भारत मिशन: अबूधाबी से कोझीकोड के लिए रवाना हुए 186 यात्री

वंदे भारत मिशन: अबूधाबी से कोझीकोड के लिए रवाना हुए 186 यात्री

नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। वंदे भारत मिशन के तहत शुक्रवार को 186 यात्रियों को अबूधाबी से केरल के कोझीकोड के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा 6 कंपनी लेबर चार्टर प्लेन ने 1113 श्रमिकों को पूरे भारत के विभिन्न शहरों तक पहुंचाया। यूएई में स्थित भारताय दूतावास ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी साझा की। इससे पहले गुरुवार को एयर इंडिया की एक्सप्रेस फ्लाइट कुवैत से 175 यात्रियों और 4 शिशुओं को लेकर कोझीकोड के लिए रवाना हुई थी। उल्लेखनीय है कि विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार की ओर से वंदे भारत मिशन की शुरुआत की गई है। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए कहा था कि मिशन वंदे भारत, जिसके तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जा रहा है, अब तक 3534 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। जो दुबई , आबूधाबू, दोहा, कुवैत, मस्कट कीव, मॉरिशस, डबलिन, जेद्दाह, रियाद और दम्मम से लौटे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/जितेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in