astrazeneca-to-develop-more-than-90-million-doses-of-corona-vaccine-in-japan
astrazeneca-to-develop-more-than-90-million-doses-of-corona-vaccine-in-japan

जापान में कोरोना वैक्सीन की 90 मिलियन से अधिक डोज विकसित करेगी एस्ट्राजेनेका

टोक्यो, 28 जनवरी (हि.स.)। फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका जापान में कोरोना वैक्सीन की 90 मिलियन से अधिक डोज विकसित करेगी। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। मुख्य कैबिनेट सचिव काटसूनोबू काटो ने बताया कि कंपनी ने जापान को इस बात की पुष्टि की है कि वह एशियाई देश के साथ मिलकर वैक्सीन की एक बड़ी खेप तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि घरेलू तौर पर वैक्सीन विकसित की जाए। उल्लेखनीय है कि जापान में फरवरी के अंत तक वैक्सीनेशन की शुरुआत करने की योजना है। इस अभियान के तहत मेडिकल वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। एस्ट्राजेनेका कंपनी को अभी तक अपने फॉर्मूला के लिए जापान से मंजूरी नहीं मिली है। हालांकि फाइजर से पहले घेरलू सत्र पर इसके ट्रायल की शुरुआत हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in