an-exclusive-interview-of-fang-liyuan-with-unesco-courier-magazine
an-exclusive-interview-of-fang-liyuan-with-unesco-courier-magazine

फेंग लीयुआन का यूनेस्को कूरियर पत्रिका के साथ एक विशेष साक्षात्कार

बीजिंग, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हाल ही में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी यानी यूनेस्को लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष दूत फेंग लीयुआन ने यूनेस्को कूरियर पत्रिका को एक विशेष लिखित साक्षात्कार दिया। फेंग लीयुआन ने कहा कि गरीबी उन्मूलन और लैंगिक समानता प्राप्त करना सभी मानव जाति के सामान्य आदर्श हैं और दुनिया भर में महिलाओं की सामान्य अपेक्षाएं हैं। अथक प्रयासों से चीन ने पूर्ण गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य हासिल किया है, जिसमें शिक्षा से गरीबी उन्मूलन करना एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपाय है। हमें लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के संकल्प को मजूबत करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके और संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास के लक्ष्य को पूरा करने में योगदान दिया जा सके। कोविड-19 महामारी अभी भी दुनिया भर में फैल रही है। हमारी आम इच्छा है कि महामारी से कोई लड़की पीछे न रहे। हमें एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए, निवेश बढ़ाना चाहिए, अन्वेषण और नवाचार करते हुए संयुक्त रूप से चुनौतियों का सामना करना चाहिए। फेंग लीयुआन ने कहा कि यूनेस्को की पहल बहुत सार्थक है। भविष्य की शिक्षा में मनुष्य और प्रकृति, विभिन्न देशों और विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों की सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की क्षमता, और नवाचार करने व नई तकनीकों को सीखने की क्षमता उन्नत करने में लोगों को मदद देने पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने आशा जतायी कि भावी दुनिया शिक्षा से अधिक शानदार होगी। फेंग ने यह भी कहा कि 2015 में चीन ने यूनेस्को के साथ लड़कियों और महिलाओं का शिक्षा पुरस्कार स्थापित किया। हाल के वर्षों में, यह पुरस्कार सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। चीन लड़कियों और महिलाओं के दूसरे शिक्षा पुरस्कार की मेजबानी के लिए यूनेस्को के साथ सहयोग करना जारी रखेगा। बता दें कि पत्रिका यूनेस्को द्वारा स्थापित प्रमुख प्रकाशन है। इस वर्ष यूनेस्को की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। कूरियर पत्रिका एक विशेष अंक प्रकाशित करेगा, जिसका उद्देश्य आज दुनिया के सामने शिक्षा से जुड़ी मुख्य चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना और समाधान प्रस्तुत करना है। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in