afghanistan-34-jawans-released-from-taliban-captivity-after-commando-operation
afghanistan-34-jawans-released-from-taliban-captivity-after-commando-operation

अफगानिस्तान : कमांडो ऑपरेशन के बाद 34 जवानों को तालिबान की कैद से रिहा कराया

काबुल, 03 मार्च (हि.स.)। अफगान कमांडोज ने मंगलवार रात को हेरात प्रांत में अभियान चलाकर तालिबानी जेल से अफगान सुरक्षा बलों के 34 जवानों को रिहा कराया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार यह अभियान अरदासकान जिले में चलाया गया। इस दौरान 6 तालिबानी आतंकवादी भी मारे गए हैं। इसके साथ-साथ गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। इसके अलावा सेना के 11 जवान, सात पुलिसकर्मी, अफगानी वायुसेना के तीन सदस्य इस परियोजना के सात कार्यकर्ता, सात सरकारी कर्मचारी और सार्वजनिक विद्रोह बल के एक सदस्य को रिहा कर दिया गया है। इसके अलावा तालिबानी जेल को भी नष्ट कर दिया गया है। हेरात प्रांत के गवर्नर वहीद कताली ने कहा है कि अरदसकान जिले के करोचा गांव में रात 11 बजे यह अभियान चलाया गया, जो बुधवार तड़के तक जारी रहा। सुरक्षाबलों का कोई भी जवान इस दौरान आहत नहीं हुआ है। साथ ही तालिबान की ओर से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in