accused-of-mumbai-terror-attack-opposes-extradition-to-india
accused-of-mumbai-terror-attack-opposes-extradition-to-india

मुंबई आतंकी हमले के आरोपित ने भारत प्रत्यर्पण का विरोध किया

लॉस एंजेल्स, 05 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यापारी और मुंबई आतंकी हमले के मुख्य अभियुक्त तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण का विरोध किया है। दरअसल राणा को लॉस एंजेल्स में 10 जून को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल होने के आरोप में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसमें छह अमरीकियों सहित 166 लोग मारे गए थे। इसे भारत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया है। राणा हमले के प्रमुख आयुक्त डेविड कोलमेन हेडली के बचपन का दोस्त है। उल्लेखनीय है कि हेडली पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक है और मुंबई हमले का प्रमुख अभियुक्त है। वह वर्तमान में 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में संलिप्तता को लेकर अमेरिका की जेल में 35 साल की सजा काट रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in