2021-african-collaborative-media-cooperation-forum-held
2021-african-collaborative-media-cooperation-forum-held

2021 अफ्रीकी सहयोगी मीडिया सहयोग मंच आयोजित

बीजिंग, 28 नवंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी के अफ्रीका टर्मिनस द्वारा आयोजित 2021 अफ्रीकी सहयोगी मीडिया सहयोग मंच 26 नवंबर को केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित हुआ। इस मंच का प्रमुख मुद्दा है आपसी सम्मान, सहयोग और समान जीत, चीनी और अफ्रीकी मीडिया हाथ में हाथ मिलाकर आगे बढ़ें। इस मौके पर चीन और अन्य 43 अफ्रीकी देशों के लगभग सौ मेहमानों ने वीडियो के तरीके से सहयोग करने पर चर्चा की। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के उप प्रचार प्रसार मंत्री, सीएमजी के अध्यक्ष शेन हाईश्योंग ने भाषण देते हुए कहा कि लंबे समय से चीन और अफ्रीका हमेशा एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। सीएमजी कई मंचों पर अफ्रीका के बारे में खबरें देता है, और हमेशा चीन-अफ्रीका विकास के पहरी, चीन-अफ्रीका सहयोग के निमार्ता और चीन-अफ्रीका दोस्ती का साक्षी होने पर जोर देता है। भविष्य में सीएमजी लगातार अफ्रीकी मीडिया के साथ सहयोग को आगे बढ़ाएगा, चुनौतियों का सम्मान करेगा, ताकि और घनिष्ठ चीन-अफ्रीका भाग्य समुदाय का निर्माण किया जा सके। अफ्रीकी रेडियो और टेलीविजन संघ के अध्यक्ष ग्रेगोर जाका ने कहा कि चीन और अफ्रीकी मीडिया के बीच गहन सहयोग चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग के लिए एक अधिक ठोस और निष्पक्ष शुरूआत करता है। (साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) --आईएएनएस आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in