-2021-ग्लोबल-टॉप-10-इंजीनियरिंग-उपलब्धियांजारी-
-2021-ग्लोबल-टॉप-10-इंजीनियरिंग-उपलब्धियांजारी-

2021 ग्लोबल टॉप-10 इंजीनियरिंग उपलब्धियांजारी

बीजिंग, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। 14 दिसंबर को चीनी इंजीनियरिंग अकादमी की पत्रिका इंजीनियरिंग द्वारा चुनी गयी 2021 ग्लोबल टॉप-10 इंजीनियरिंग उपलब्धियां पेइचिंग में जारी हुईं। चयन गतिविधियां स्वतंत्रता, वस्तुनिष्ठता और वैज्ञानिकता के तीन सिद्धांतों का पालन करती हैं। वैश्विक नामांकन, विशेषज्ञ चयन और सिफारिश, और सार्वजनिक प्रश्नावली सर्वेक्षणों के माध्यम से 2021 ग्लोबल टॉप-10 इंजीनियरिंग उपलब्धियां अंतत: निर्धारित की जाती हैं। 2021 ग्लोबल टॉप-10 इंजीनियरिंग अचीवमेंट्स में ऐसी इंजीनियरिंग विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रमुख उपलब्धियां शामिल हैं, जो हाल के पांच वर्षों में विश्व के दायरे में पूरी की गयी हैं, व्यवहार में मान्य हैं, और वैश्विक प्रभाव वाली हैं। साथ ही वे एक या अधिक क्षेत्रों में वर्तमान इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी के उच्चतम स्तर को प्रतिबिंबित कर सकती हैं। ये उपलब्धियां क्रमश: हैं: एल्फागो और एल्फाफोल्ड, सीआरआईएसपीआर/कैस9 जीन संपादन प्रौद्योगिकी विकास और अनुप्रयोग, अत्यधिक पराबैंगनी लिथोग्राफी प्रणाली, पांचवीं पीढ़ी की मोबाइल संचार प्रौद्योगिकी, 500 मीटर गोलाकार रेडियो दूरबीन, हाइब्रिड धान, इनसाइट मार्स लैंडिंग रोवर, कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य और महामारी विरोधी प्रबंधन, यांग्त्जी नदी पर त्रि-घाटी परियोजना, यूएचवी पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in