इंदिरा गांधी ने की थी लोकतंत्र की हत्या : विष्णुदत्त शर्मा

इंदिरा गांधी ने की थी लोकतंत्र की हत्या : विष्णुदत्त शर्मा
इंदिरा गांधी ने की थी लोकतंत्र की हत्या : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 25 जून (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गुरुवार को आयोजित मध्यप्रदेश की जनसंवाद वर्चुअल रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 25 जून का दिन काला दिन है। इस दिन कांग्रेस की तानाशाह श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। जिसने इसका विरोध किया, इसके खिलाफ अपनी लेखनी चलाई, उसे जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेज तो 1947 में देश से चले गए, लेकिन अंग्रेजी मानसिकता वाले इन लोगों ने हर उस व्यक्ति को जेल में डाल दिया, जिसने देशभक्ति और समाज की बात की। मैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए कष्ट उठाने वाले उन सभी लोगों को प्रणाम करता हूं। देश को गुमराह कर रहा है एक ही परिवार शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि एक ही परिवार कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए लगातार देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। आज भी जब कोई देशभक्ति की बात करता है, तो यह परिवार उस पर सवाल उठाता है। जब चीन के अंदर जाकर हमारे सैनिक भारत का नाम रोशन करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। हमारे सैनिक पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक करते हैं तो कांग्रेस उसके साक्ष्य मांगती है। डोकलाम में प्रधानमंत्री मोदी जी की नीति के आधार पर हमारे सैनिक जवाब देते है तो भी कांग्रेस के नेतृत्व का पेट दुखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही पाकिस्तान के 97000 युद्धबंदियों को छोड़ने का निर्णय लिया। उस समय अगर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी होते तो पाकिस्तान भी भारत का हिस्सा होता। जब देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी जी को सबसे लोकप्रिय नेता मानती है, तो कांग्रेस कहती है कि ये सेरेंडर प्रधानमंत्री है। कांग्रेस ने नीतियों के माध्यम से भारत को गर्त में ले जाने का काम किया था, आज उसका जवाब देश के प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया में अपनी नेतृत्व क्षमता के आधार पर दे दिया है। भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बना रहे मोदी जी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार मुक्त होने की राह पर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने जनधन अकाउंट के माध्यम से जन जन तक सरकारी योजनाओं का पैसा पहुंचाने का काम करके भ्रष्टाचार को खत्म किया। प्रधानमंत्री ने गरीबों के जीवन स्तर उठाने के लिए उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास जैसी कई योजनाएं लागू करके पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश का स्वाभिमान और भारत माता के मस्तक को गर्व से ऊंचा करने का काम किया है। उन्होंने अपनी कार्यशैली, अपनी योग्यता के बल पर, सक्षम नेतृत्व और नीतियों के बल पर देश और पूरी दुनिया में भारत का मान, सम्मान बढाया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर / उमेद सिंह रावत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in