वंदे भरत मिशन के दूसरे चरण के तहत रूस स्थित भारतीय दूतावास ने भरतीय को भेजने में की मदद
वंदे भरत मिशन के दूसरे चरण के तहत रूस स्थित भारतीय दूतावास ने भरतीय को भेजने में की मदद

वंदे भरत मिशन के दूसरे चरण के तहत रूस स्थित भारतीय दूतावास ने भरतीय को भेजने में की मदद

नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। रूस में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि वंदे भारत मिशन के तहत उन्होंने रूस में फंसे हुए 1094 भारतीयों को वापस भेजने में मदद की है। दूतावास की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि मॉस्को स्थित भरतीय दूतावास ने वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत रूस में फंसे 1094 भारतीयों को भारत भेजने में मदद की है। इसके लिए हम एयर इंडिया, रूस प्रशासन, मिनिस्ट्र ऑफ सिविल एविएशन और भारत के विदेश मंत्रालय को धन्यवाद देते हैं। उल्लेखनीय है कि वंदे भारत मिशन भारत सरकार की एक पहल है जिसके तहत कोरोना के कारण उड़ानों पर प्रतिबंध लगने से विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को वापस स्वदेश लाया जा रहा है। इस मिशन की शुरुआत 7 मई को हुई थी और दूसरे चरण की शुरुआत 16 मई से हुई थी। अब तीसरे चरण की शुरुआत 11 जून से शुरू होकर 30 जून तक रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in