अद्म्य साहसी और वीर सैनिकों की शहादत को भारत सदा याद रखेगा: स्वामी चिदानन्द
अद्म्य साहसी और वीर सैनिकों की शहादत को भारत सदा याद रखेगा: स्वामी चिदानन्द

अद्म्य साहसी और वीर सैनिकों की शहादत को भारत सदा याद रखेगा: स्वामी चिदानन्द

ऋषिकेश,18 जून, (हि.स.)। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत ने हमेशा से ही पूरे विश्व को शान्ति का संदेश दिया है। परन्तु जब बात देश की अस्मिता, अखंडता, सम्प्रभुता और एकता की होती है तो पूरा देश एक साथ है। जब बात देश की रक्षा की है तो पूरा राष्ट्र अपने सैनिकों के साथ है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमेशा से ही न तनाव देने की है और न हिंसा की। हम विवाद पर नहीं संवाद पर विश्वास करते हैं। स्वामी ने कहा कि हमारा देश एक तरफ जहां कोरोना वायरस से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ गलवान वैली में हिंसक झड़प और हमारे सैनिकों पर विश्वास में किया गया। हमला अत्यंत निंदनीय है। स्वामी ने कहा कि जो शहीद हुए हमारी हिफाजत में, देश की रक्षा ही जिन की इबादत है, ऐसे भारत माता के पुत्रों को भावभीनी श्रद्धाजंलि, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। स्वामी ने कहा कि सैनिक किसी संत से कम नहीं होते, वे अपने जान की परवाह किये बिना हमारी सरहदों की रक्षा के लिये हमेशा तैनात रहते हैं। उन वीर सैनिकों की देशभक्ति को नमन। सैनिक हैं तो हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं, सैनिक हैं तो हम हैं, हमारा अस्तित्व है। उनकी वजह से आज हम जिंदा हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कहीं आज उसकी जरूरत भी है, हम सब को मिलकर अपने देश को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in