प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में भारत सबसे ज्यादा सुरक्षित: सम्याल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में भारत सबसे ज्यादा सुरक्षित: सम्याल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में भारत सबसे ज्यादा सुरक्षित: सम्याल

उधमपुर, 10 जून(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश सुरक्षित और नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज विश्व भी भारत की ओर देख रहा है। करोना महामारी के दौरान आज भारत ने विश्व का नेतृत्व किया है और किसी भी प्रकार की आपदा में देश की जनता को कोरोना जैसी महामारी से कैसे बचाया जाता है, इसके लिए प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। उक्त बातें प्रदेश प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह सम्याल ने एक प्रैस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आज भारत सुरक्षित हाथों में है। विश्व के विकसित देश जिनमें अमेरिका, चाइना, रशिया, फ्रांस, जर्मनी आदि देश भी भारत को प्रेरणास्रोत मान रहे हैं। आज विश्व के स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यू.एच.ओ. में भारत के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन का अध्यक्ष बनाए जाना एक बहुत ही बड़ी सफलता और गर्व का विषय है। आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-7 देशों की बजाए जी-9 की बात कर रहे हैं, जिसमें भारत और रूस को भी जी-7 का विस्तार करते हुए जी-9 में सदस्य देशों के रूप में जोड़ा जाएगा। यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी की कूटनीति की सफलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार की दूसरी पारी में पिछले 70 सालों की चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरीके से प्रधानमंत्री जी ने अपने दृढ़ संकल्प को साकार करते हुए और इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए जहां से 370 को निरस्त किया गया, 35ं को हटाया गया और जम्मू कश्मीर को पूर्ण रूप से देश के साथ जोड़ा गया गया। आज जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को भी भारत के सभी नागरिकों के बराबर अधिकार प्राप्त हैं। आज अगर कोई देश भारत की ओर आंख उठाकर भी देखता है तो भारत इसका जवाब बालाकोट और दुश्मन देश में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक से देता है। इंद्रजीत सम्याल ने आगे कहा कि आज जम्मू कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी के इस सरकार ने पिछले 70 सालों में जो नहीं हुआ वह करके दिखाया है, जिसमें 2-2 एम्स का खुलना, आईआईटी का खोलना, आई.आई.एम खोले जाना अलग-अलग मैडीकल कॉलेज खोले जाना और डिग्री कॉलेजों का खुलना प्रत्यक्ष उदाहरण है। यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की ऐतिहासिक सफलता है। भाजपा जिला अध्यक्ष पूरन चंद जी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रैस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री जीवन शर्मा, उपाध्यक्ष बलवान सिंह, उपाध्यक्ष, जट्टों राम, जिला उधमपुर के भाजपा प्रवक्ता दिनकर गुप्ता, मोहनलाल दराई, मिल्की राम तथा वीरेंद्र बड़याल की उपस्थिति आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in