ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पति , जेठ व दो अन्य गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पति , जेठ व दो अन्य गिरफ्तार

जोधपुर, 21 जून (हि.स.)। शहर के चौखां गांव स्थित खानियों में पांच दिन मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस इस ब्लांइड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में लगी। रविवार देर शाम खुलासा करते हुए महिला के पति, जेठ व दो अन्य को गिरफ्तार किया है। महिला का उसके जेठ से अनैतिक संबंध बताया गया है। पुलिस अभी अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है। एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने बताया कि पांच दिन पहले चौखां गांव की खानियां में एक महिला का शव मिला था। इस महिला के भाई ने हत्या की आशंका में राजीव गांधी नगर थाने में हत्या की रिपोर्ट दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर उसकी मौत लात घंूसे पीटने से होना प्रतीत हुआ। इस पर पुलिस ने अनुसंधान आरंभ करते हुए आज उसके पति थानाराम मेघवाल, जेठ सरजिल, विक्रम व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी शर्मा ने बताया कि मृतका अपने जेठ से अनैतिक संबंध सामने आने पर पति को जानकारी हो गई। महिला खुद भी मानसिक रोगी थी और उसका इलाज भी चल रहा था। वक्त घटना पति ने उसे मौके पर किसी बहाने बुलाया था। जहां पति, जेठ व दो अन्य के बीच में बोलचाल हुई। फिर महिला ने बीच बचाव के ा ्रपयास किया तो उसकी पीट कर मार डाला गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in