कम्युनिस्ट शब्द हटाने के लिए विश्व हिन्दू सेना ने लगाया विवादित पोस्टर
कम्युनिस्ट शब्द हटाने के लिए विश्व हिन्दू सेना ने लगाया विवादित पोस्टर

कम्युनिस्ट शब्द हटाने के लिए विश्व हिन्दू सेना ने लगाया विवादित पोस्टर

वाराणसी, 25 जून (हि.स.)। विश्व हिन्दू सेना ने एक बार फिर शहर में एक विवादास्पद पोस्टर गोदौलिया क्षेत्र में चस्पा किया है। कुछ पोस्टर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय पर भी चिपकाया गया है। गुरूवार को सेना का पोस्टर सोशल मीडिया में चर्चा में बना रहा। पोस्टर सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक की ओर से लगाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है सभी कम्युनिस्टों से अपील है कि वह अपने घर व कार्यालय के दरवाजे से कम्युनिस्ट शब्द तत्काल हटा दें। इस शब्द से चीन और माओं की बू आती है। ऐसे लोग राष्ट्रहित में अपनी पार्टी बदल लें और बोर्ड हटा लें। पत्रकारों से बातचीत में अरूण पाठक ने कहा कि आज देश में जो हालात है। सीमा पर चीन लगातार विवाद के साथ देश के साथ षडयंत्र कर रहा है। ऐसे में अमर शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर सपूतों के मानने वाले इस अपील को समझें। पोस्टर के जरिये जो वामपंथी विचारधारा या देश हित से सरोकार नहीं रखते उन्हें भी चेतावनी है। कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से अनुरोध है कि इस पार्टी को छोड़ दे। इस शब्द से ही भारतीय लोगों में नाराजगी है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in