हिंदू नव वर्ष  पर ममता ने कहा : हमें अपनी विविधता का जश्न मनाना चाहिए
हिंदू नव वर्ष पर ममता ने कहा : हमें अपनी विविधता का जश्न मनाना चाहिए

हिंदू नव वर्ष पर ममता ने कहा : हमें अपनी विविधता का जश्न मनाना चाहिए

हिंदू नव वर्ष पर ममता ने कहा : हमें अपनी विविधता का जश्न मनाना चाहिए कोलकाता, 25 मार्च (हि.स.)। बुधवार से शुरू हुए हिंदू नव वर्ष के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि हमारे देश की खूबी हमारी विविधता है और हमें इसका जश्न मनाना चाहिए। बुधवार को सीएम ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि चैत्र शुक्लादि, गुड़ी पड़वा, उगादि और चेटी चंद के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत विविध परंपराओं और त्योहारों के साथ विविधताओं का देश है। हमें अपनी विविधता का जश्न मनाना चाहिए - यही भारतीय होने का सार है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष का प्रारंभ होता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी पहली तिथि से हिन्दू नववर्ष 2077 का प्रारंभ हो गया है। इसे नव संवत्सर 2077 भी कहते हैं। आज ही कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ हो गया है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की विधि विधान से पूजा अर्चना होगी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in