हिंदू जागरण मंच ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव
हिंदू जागरण मंच ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

हिंदू जागरण मंच ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

रतलाम, 05 जून(हि.स.)। छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मृति में हिंदू जागरण मंच द्वारा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव घर-घर मनाया गया। उनके संस्मरणों का वाचन किया गया तथा घरों पर दीपक लगाए गए। जिलाध्यक्ष राजेश कटारिया ने शुक्रवार को बताया कि देशभर में छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, इसी के अंतर्गत जिले में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने छत्रपति शिवाजी के सुंदर चित्र बनाए। इस दौरान सामाजिक दूरी तथा मास्क के उपयोग का भी ध्यान रखा गया। कटारिया ने वाचन के दौरान शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिवाजी महाराज का उद्देश्य हिंदू राजा बनकर सत्ता सुख भोगना नहीं अपितु सम्पूर्ण हिंदू समाज में खोये हुए आत्मविश्वास, स्वाभिमान एवं संघर्ष के भाव को जागृत करना था। मुगल संघर्ष काल में हिंदू समाज अपने मूल स्वभाव को छोड़कर सुरक्षात्मक हो चुका था। पूजा पद्धति बदल चूकी थी। हिंदू समाज याचक की भूमिका में आ गया था। हम ईश्वर के भरोसे हो गए थे और संघर्ष करना छोड़ दिया था। शिवाजी महाराज ने राजा-महाराजाओं में स्वाभिमान उत्पन्न किया। संघर्षशील हिंदू समाज को खड़ा कर मुगलों को झूंकने पर विवश किया तथा हिंदू साम्राज्य की स्थापना की। कटारिया ने बताया कि मात्र 16 वर्ष की आयु में शिवाजी महाराज ने पहला किला जीता उसके बाद तो वह जीतते चले गए। 28 वर्ष की आयु मात्र में उन्होंने 40 दुर्गो (किलो) पर स्वराज का झंडा फहरा दिया। उनकी पराक्रमी भावना के कारण ही हम सभी हिंदू समाजजन और संगठन के कार्यकर्ता उन्हें हमारा प्रेरणा स्त्रोत मानते है। हमे एकजूट होकर देश की अस्मिता एवं अखण्डता को बनाए रखने के लिए कार्य करना है, ताकि उनके सपनों को हम साकार कर सके। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in