आपदा राहत व बचाव कार्य बेहतर होगा, राज्य को मिली एनडीआरएफ की बटालियन
राज्य में आपदा राहत और बचाव कार्य भविष्य में और बेहतर होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की एक बटालियन राज्य को स्थाई रूप से दे दी है। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मामला विगत दिनो राज्यसभा में उठाया था। राज्य में आपदा की घटनाएं लगातार घटती हैं। अतिवृष्टि भूस्खलन बाढ़ जलभराववनाग्नि जैसी घटनाएं अक्सर होती रहती है। इनमें जानमाल की भी काफी हानि होती है। सीमित संसाधन होने के कारण राज्य सरकार पूरी क्षमता के बावजूद अपेक्षित राहत नहीं दे पाती।
www.livehindustan.com Aug 11, 2018, 02:46 IST
पूरी स्टोरी पढ़ें »