गर्भवती हथिनी की मौत समाज में फैली नफरत को दर्शा रही है : मनोज तिवारी
गर्भवती हथिनी की मौत समाज में फैली नफरत को दर्शा रही है : मनोज तिवारी

गर्भवती हथिनी की मौत समाज में फैली नफरत को दर्शा रही है : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 04 जून (हि.स.)। केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाने हुई मौत पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने गहरा दुख प्रकट किया है। तिवारी ने कहा कि इस घटना ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है बल्कि समाज में फैली नफरत को भी दर्शा रही है। इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सांसद तिवारी ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा कि केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाकर मार डालने की घटना ने सिर्फ़ मानवता को ही शर्मसार नहीं किया है बल्कि वर्तमान में फैले नफ़रत की विभीषिका को भी दर्शा रहा है, जो सोशल मीडिया और देश के अन्य हिस्सों में फैलायी जा रही है। इस घटना के गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा हो। भाजपा के प्रदेश महासचिव रविंद्र गुप्ता ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि केरल में गर्भवती हथिनी की मौत से मन व्यथित है। सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। उल्लेखनीय है कि 27 मई को केरल के मलप्पुरम जिलें में एक गर्भवती भूखी हथिनी को वहां के कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था, जिसके बाद पटाखे फटने लगे। इससे उस हथिनी की मुंह और जीभ गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उसने नदी में जाकर कई घंटे तक तड़पने के बाद दम तोड़ा दिया। जैसे ही यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया और लोग दोषियों के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in