हरियर सूरजपुर अभियान को आगे बढ़ा रही महिला पार्षद, रोपे गए 101 फलदार वृक्ष..
हरियर सूरजपुर अभियान को आगे बढ़ा रही महिला पार्षद, रोपे गए 101 फलदार वृक्ष..

हरियर सूरजपुर अभियान को आगे बढ़ा रही महिला पार्षद, रोपे गए 101 फलदार वृक्ष..

सूरजपुर 26 जुलाई (हि.स.)। हरियर सूरजपुर कि थीम पर जिला प्रशासन द्वारा शुरू करें गए पौधरोपण के तर्ज पर नगर पालिका सूरजपुर द्वारा पूरे नगर में मिशन ग्रीन सिटी अभियान कि शुरुआत किया गया है। जिसके तहत नगर के अग्रसेन वार्ड स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 101 फलदार पौधो का रोपण नगर पालिका पार्षद मंजू गोयल के नेतृत्व में रविवार को हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य लैफ सिंह एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी दीपक एक्का की उपस्थिति में किया गया। इस संबंध में अग्रसेन वार्ड की पार्षद मंजू गोयल ने बताया कि, कलेक्टर रणवीर शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल द्वारा हरियर सूरजपुर कि तर्ज पर नगर में ग्रीन सिटी अभियान कि शुरुआत को सफल बनाने के उद्देश्य से अग्रसेन वार्ड में 500 पौधों का रोपण इस वर्ष करने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके तहत 101 वृक्षों का रोपण हाई स्कूल परिसर में फलोद्यान विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विक्की तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in