गुजरात से गायब प्रेमी जोड़ा पलामू से बरामद

गुजरात से गायब प्रेमी जोड़ा पलामू से बरामद
गुजरात से गायब प्रेमी जोड़ा पलामू से बरामद

मेदिनीनगर, 21 जून (हि.स.)। हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने गुजरात से अपने पति को छोड़ भागी काजल रेशम बार्ली के संबंध में जांच के बाद कई खुलासा किए हैं। उन्होंने कहा है कि काजल रेशम बार्ली तीन महीना पूर्व अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागकर आयी थी। उसे हुसैनाबाद थाना के अलीनगर निवासी दिनेश पासवान का पुत्र अभिशेक पासवान (20) ने अपने घर में रखा था। काजल गुजरात राज्य के पार्लीडोईया गांव निवासी पंकेश बार्ली की पत्नी है। एसडीपीओ ने कहा कि अलीनगर के ग्रामीण व कुछ सामाजिक लोगों द्वारा हुसैनाबाद थाना को सूचना दिया गया था कि गुजरात से एक युवक काजल को अपने प्रेमजाल में फंसाकर ले आया है। इस पर हुसैनाबाद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये युवती को अलीनगर गांव से बरामद करते हुये उससे पूछताछ की। उन्होंने कहा कि काजल रेशम बार्ली ने स्वयं को उक्त गांव में नहीं रहने व अपने पति के पास जाने के लिये पुलिस से गुहार लगायी। पुलिस ने हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज किया। महिला पुलिस उसे हुसैनाबाद थाना लेकर आयी। उसे थाना में तैनात आरक्षी रेणु कुमारी, महिला चौकिदार किसमतिया कुंवर व सुमित्रा कुंवर के संरक्षण में रखा गया। महिला से उसके पति का मोबाईल नंबर लेकर उससे संपर्क किया गया तो महिला के पति लॉकडाउन का हवाला देते हुये बाद में हुसैनाबाद आने की बात कही। इस बीच थाना प्रभारी के निर्देश पर ही उसे महिलाओं के बीच महिला बैरेक में रखा गया था। काजल रेशम बार्ली के पति पंकेश बार्ली द्वारा इनकार करने के बाद उसे पुनः उसके प्रेमी अभिशेक पासवान के साथ ही रहने के लिये उसे सुपुर्द किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in