राज्यपाल ने राज्यवासियों को दी लोसार त्योहार की शुभकामनाएं

governor-congratulated-the-people-of-losar-festival
governor-congratulated-the-people-of-losar-festival

इटानगर, 11 फरवरी (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ बीडी मिश्रा ने राज्य के लोगों को लोसार त्योहार और खुशहाल वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोसार, बौद्ध समुदाय के नए साल का त्योहार राज्य में शांति और समृद्धि की शुरूआत करेगा। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बौद्ध भाइयों के विश्वास के अनुसार लोसार महोत्सव पूरे वर्ष के लिए सभी बुराइयों और नकारात्मकता को मिटा देता है। यह उत्सव हमें नए साल में अपने सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने की आशा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। आइए हम वर्ष की शुरुआत एक प्रगतिशील दृष्टि, नई ताकत, नए उत्साह के साथ करें और इस त्यौहार को मनाएं, जो कि अगरबत्ती की सुगंध में, रंगारंग समारोह, प्रार्थना, गीत और लोक नृत्य के साथ मनाया जाता है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि इस साल के लोसार का उत्सव समाज में कोविड-19 के बावजूद आनंद, शांति और सुरक्षा लेकर आएगा। हिन्दुस्तान समाचार /तागू/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in