गिरिराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद
गिरिराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद

गिरिराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद

बेगूसराय, 16 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय जिले भाजपा पदाधिकारियों, सभी मंच- मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं जिले के प्रमुख नेताओं से बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की भयावह स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए होम क्वारेन्टाइन में हूं। बेगूसराय भाजपा के सभी पदाधिकारी जिस प्रकार से प्रारंभिक दिनों से ही महामारी से जूझने वाले लोगों की हर संभव मदद की है, उस कड़ी को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते जन-जन की सहभागिता से भारत सरकार के संकल्पों को पूरा करना है। बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल्स की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होने पर कहा कि आने वाले दिनों में बेगूसराय के चतुर्दिक विकास के लिए तत्पर रहूंगा। गिरिराज सिंह ने कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने हेतु भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपार जनसमर्थन को पाकर अद्भुत निर्णायक क्षमता वाली सरकार कार्यभार संभालने के दिन से ही राष्ट्र के रक्षार्थ एवं गरीबों के कल्याणार्थ निरंतर नीतिगत फैसले लेकर राष्ट्र को सशक्तता प्रदान करने का काम कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों हेतु कमर कस कर तैयार हो जाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रत्याशियों को अपार जनसमर्थन दिला कर बेगूसराय की सभी सात विधानसभा सीटों पर विजय हासिल करने के उद्देश्य से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्यरत होना होगा। जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष समेत अन्यय प्रमुख नेता जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े, वहीं ग्रामीण स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर से ही मोबाइल के माध्यम से संवाद किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in